{"_id":"593ef5021126f4d8028b461c","slug":"131497298178-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवली में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवली में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिवली (कानपुर देहात)।
कस्बे के कल्यानपुर रोड पर सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नापजोख की सीमा में आने सभी मकानों के खंभे जेसीबी और बुलडोजर से तोड़ दिए गए। नगर पंचायत शिवली, तहसील मैथा के अधिकारी कर्मचारी मौके पर जुटे रहे।
एसडीएम बृजेंद्र कुमार ने बताया कि शिवली से अतिक्रमण अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाने की शुरुआत की गई है। नापजोख की सीमा में आने वाले कई पक्के मकानों के खंभे तोड़ दिए गए। कई लोगों की दीवारें भी गिरी दी गई। नगर पंचायत के ईओ मुकेश कुमार, लिपिक अतुल कुमार दुबे नाप जोख कराते रहे। जेसीबी देखकर दुकानदार अपनी टीन व टट्टर स्वयं हटाने में जुट गए। इस दौरान कुछ लोग पक्षपात का आरोप लगाते रहे।
जिसे अधिकारियों ने नकार दिया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीएम मैथा बृजेंद्र कुमार ने कहा कि अभी अतिक्रमण अभियान चलेगा। पहले चूना डालकर सीमांकन कराया जाएगा। जिससे अनावश्यक विवाद न हो।
विज्ञापन
- शिवली के कल्यानपुर रोड पर एसडीएम की देखरेख में चलाया अभियान