{"_id":"593ed54b1126f4db598b4587","slug":"131497290059-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम में आग से 35 लाख का कपड़ा राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम में आग से 35 लाख का कपड़ा राख
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोरूम में आग से 35 लाख का कपड़ा राख
राठ। कस्बे के कोटबाजार में सोमवार तड़के एक रेडीमेड कपडे़ के शोरूम में आग लगने से लाखों का माला जलकर राख हो गया। हादसे की जानकारी होते ही दुकानदार आग बुझाने में जुट गए। करीब चार घंटे की देरी से पहुंची दमकल की गाड़ी छोटी होने के कारण नगर पालिका के टैंकरों की मदद लेनी पड़ी। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब 35 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही गई है। आग से बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।
कोटबाजार में राजू अग्रवाल का चंदा मामा नाम से रेडीमेड कपड़ों का शोरूम है। रात करीब 8 बजे राजू दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह करीब तीन बजे दुकान के अंदर से धुआं निकलना शुरू हो गया। दुकानों की रखवाली कर रहे चौकीदार ने इसकी सूचना दुकान मालिक सहित पुलिस को दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची आग धधक चुकी थी। दुकान का शटर खुला तो धुएं का गुब्बार निकल पड़ा।
आग दुकान के अंदर तहखाने में रखे कपड़ों में लगी थी। दमकल की बड़ी गाड़ी न होने के कारण छोटी गाड़ी आग बुझाने में पूरी तरह विफल रही। नगर पालिका के पानी के दो टैंकरों में मशीन लगाकर दमकल कर्मियों ने आग बुझानी शुरू की। आग इतनी विकराल थी कि तहखाने के अंदर पहुंचना मुश्किल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
तब तक तहखाने में रखा लाखों का कपड़ा जलकर राख हो चुका था। सुबह करीब सात बजे महोबा और हमीरपुर से दमकल पहुंची। तब तक आग बुझ चुकी थी। दुकानदार राजू ने बताया कि वह दुकान की पूरी लाइट बंद करके घर गए थे। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया है।
दमकल चार घंटे देरी से पहुंची, दुकानदारों में रोष
कोटबाजार में कपडे़ की दुकान में लगी आग की सूचना के बाद चार घंटे की देरी से दमकल के पहुंचने से दुकानदारों में रोष रहा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, नौशे खां, सुनील नगाइच, बद्री गुप्ता, प्रमोद बजाज आदि का कहना है कि राठ में एक बड़ी दमकल थी। जिसका अता-पता नहीं है। जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल सहित व्यापारियों ने डाक बंगले में डीएम और एसपी से मिले।
राठ में बड़ी दमकल गाड़ी की मांग की। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने व्यापारियों की इस मांग पर तत्काल राठ को दो दमकल की गाड़ियां और दमकल प्रभारी को तैनात करने के निर्देश दिए।
कोटबाजार में आग लगने की यह चौथी घटना
कोटबाजार में कपडे़ की शोरूम में आग लगने की यह तीसरी घटना है। कुछ साल पहले महाराजा गारमेंट में आग लगी थी। चार साल पूर्व पवनदीप वस्त्रालय और डेढ़ साल पहले पसरट लाइन में गुलजारी पुरवार के यहां आग लगने से लाखों का सामान राख हो गया था। एक सप्ताह पहले पड़ाव चौराहे पर स्थित शुभम कंप्यूटर के शोरूम में आग लगने से करीब 10 लाख रुपये के कंप्यूटर और सामान जलकर राख हो गए थे।
- शार्ट सर्किट से हुआ हादसा, चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, चार घंटे देरी से पहुंची दमकल
- फायरब्रिगेड की गाड़ी छोटी होने से पालिका के टैंकरों से लिया गया पानी