फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   झोलाछाप और मरीज के परिजनों में हुई मारपीट

झोलाछाप और मरीज के परिजनों में हुई मारपीट

Sun, 11 Jun 2017 08:23 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
झोलाछाप और मरीज के परिजनों में हुई मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झींझक (कानपुर देहात)।
कस्बे के छोटा चौराहे के पास शनिवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने मंगलपुर थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झींझक कस्बा के वार्ड नंबर पांच दुर्गेश नगर मोहल्ला निवासी राम बहादुर राजपूत पुत्र पातीराम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी बब्बन शर्मा अपने साथी अमित त्रिपाठी निवासी खम्हैला व तीन अज्ञात लोगों के साथ कारों में सवार होकर पहुंचे। बिना किसी कारण गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लात घूसों से पीटा। उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने बताया कि झींझक ब्लाक प्रमुख के राजेंद्र यादव के साथ रहता है। इस लिए वह लोग धमका रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के अमित त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उसका मित्र हरिओम को उल्टी दस्त होेने पर झोलाछाप रामबहादुर राजपूत की क्लीनिक ले गया। यहां पर डाक्टर ने इंजेक्शन लगाने के बाद कुछ दवाइयां दी। घर पहुंचने पर हरीओम की हालत और बिगड़ने लगी। दोबारा जाकर मरीज की हालत में सुधार न होने की बात कही। इस पर रामबहादुर ने गुस्से में दवा के रुपये फेंक दिए। वहां पर मौजूद शनि यादव पुत्र अज्ञात व तीन अज्ञात लोगों ने एक राय होकर मारपीट करनी शरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलपुर इंस्पेक्टर फाजिल सिद्दकी ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों ने तहरीर दी है। मामले की जांच जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- झींझक के छोटा चौराहा के पास हुई घटना
- एसओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed