फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आतंकी मसूद अजहर के पुतले को जलाया, की नारेबाजी

आतंकी मसूद अजहर के पुतले को जलाया, की नारेबाजी

Thu, 28 Feb 2019 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
आतंकी मसूद अजहर के पुतले को जलाया, की नारेबाजी
कानपुर देहात। पुलवामा हमले को लेकर आतंकियों के प्रति लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। बुधवार को अकबरपुर के ओवरब्रिज के नीचे अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर के पुतले को फांसी पर लटकाने के बाद जूतों से पीटकर आग के हवाले कर दिया। वहीं पूर्व सैनिकों ने अकबरपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन

अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बुधवार को अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे पुलवामा हमले के मास्टर माइंड मसूद अजहर को फांसी पर लटकाया। इसके बाद पुतले को पीटने के बाद आग के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद को जड़ से सफाया करने की मांग सरकार से की। इस दौरान आयुष त्रिवेदी, धर्मेंद्र द्विवेदी, अभिषेक, आकाश दीक्षित, अनमोल शुक्ला, विकास गुप्ता, टोनी श्रीवास्तव, केशव मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं पूर्व सैनिकों ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को दो मिनट कर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

वहीं, अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च में पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले की सराहना की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश सेवा के लिए अभी जाने को तैयार हैं। इस मौके पर नरेश सिंह कुशवाहा, शशिभूषण सिंह, महेश यादव, सांवल सिंह, अमर सिंह, अवध नरेश, राजन लाल, बलराम पाल, रणविजय सिसौदिया आदि मौजूद रहे। शिवली प्रतिनिधि के अनुसार पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन सुजानपुर गांव में ग्रामीणों ने दीपक जलाकर खुशियां मनाई। ग्रामीणों ने दीपक जलाने के साथ भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। महिलाओं व बच्चों में उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर शिवगोविंद शुक्ल, कन्हैया, बउवा अवस्थी, महावीर, राजन, रोली, पूजा, शांति, शिवकली, हरी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed