{"_id":"5c6ef97dbdec2273aa6bbdd6","slug":"121550776701-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के दो मोहल्लों में चले चेकिंग अभियान के दौरान बिजली चोरी मिलने पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं बांगरमऊ में चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर में एसडीओ द्वितीय मनीष यादव और जेई विनय रावत ने किला मोहल्ले में मल्लू (उपभोगकर्ता रोशन) को सर्विस केबिल काटकर घरेलू बिजली चोरी करते पाया। वहीं जेरखिड़की निवासी कलीम खां, किला की गुलसन, शमशाद खां और रामपुर के अरविंद, रामस्वरूप व परमेश्वरी के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं बांगरमऊ में अधिशासी अभियंता जयप्रकाश ने टीम के साथ मोहल्ला कस्बा टोला स्थित मां हॉस्पिटल वाली गाली में छापेमारी की। यहां संदीप, अनिल सोनी, हरिनाम व कुलदीप के यहां विद्युत चोरी होते पकड़ी। अधिशासी अभियंता ने चारों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। छापामार दल में संतोष कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता अजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल रहे। ब्यूरो