फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   खप्टिहा और पपरेंदा चौकी प्रभारी लाइनहाजिर

खप्टिहा और पपरेंदा चौकी प्रभारी लाइनहाजिर

Wed, 30 Jan 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
खप्टिहा और पपरेंदा चौकी प्रभारी लाइनहाजिर
बांदा। प्रदेश की खनिज निदेशक रोशन जैकब (आईएएस) द्वारा खुद छापा मारकर पैलानी थाना क्षेत्र के सांड़ी गांव की खदान के पास सीज कराए गए 28 ट्रकों के सुपुर्दगी में होने के बावजूद फरार हो जाने पर इस क्षेत्र के दो चौकी प्रभारियों को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया है। इसके अलावा आधा दर्जन अन्य चौकी प्रभारी व उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं।
विज्ञापन


पांच दिनों पूर्व खनिज निदेशक ने अपनी उपस्थिति में ट्रक सीज कराए थे। पैलानी एसडीएम ने इन्हें सांड़ी खदान संचालक की सुपुर्दगी में दे दिया था। इन ट्रकों से लगभग 40 लाख रुपये शुल्क व जुर्माना वसूला जाना था। लेकिन रविवार की रात ये सभी ट्रक गायब हो गए। बताया गया कि कई वाहनों पर आए असलहाधारी प्रभावशाली लोग इन ट्रकों को ले गए। सारे ट्रक खप्टिहा और पपरेंदा पुलिस चौकी के सामने से होकर गुजरे। दोनों पुलिस चौकियों ने इन्हें रोका-टोका नहीं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने मंगलवार को खप्टिहा कलां चौकी प्रभारी राजनारायण नायक और पपरेंदा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया है। अतर्रा थाना के उप निरीक्षक राय साहब यादव खप्टिहा कलां चौकी प्रभारी और पुलिस लाइन से सत्येंद्र सिंह भदौरिया को पपरेंदा चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक ने बांदा शहर के अलीगंज चौकी प्रभारी विजय सिंह को भी लाइनहाजिर कर दिया है। अभी तक पुलिस अधीक्षक के पीआरओ रहे भानु प्रताप अलीगंज चौकी प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश सचान को लमेहटा (बदौसा) चौकी से हटाकर गुढ़ाकलां (कालिंजर) चौकी प्रभारी और गुढ़ाकलां चौकी प्रभारी रमेशचंद्र पांडेय को पुलिस लाइन भेज दिया है। बिलगांव (बिसंडा) चौकी प्रभारी लाखन सिंह लमेहटा चौकी इंचार्ज बनाए गए हैं। बिसंडा थाने के उप निरीक्षक देवेश यादव बिलगांव चौकी भेजे गए हैं। जसपुरा के उप निरीक्षक पन्नालाल बिसंडा थाना स्थानांतरित किए गए हैं।


21 ट्रक सीज
खत्री पहाड़। सीमावर्ती मध्य प्रदेश में केन नदी पुल के पास एमपी प्रशासन ने बालू के 21 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। इन्हें गोयरा (एमपी) थाने की पुलिस के सुपुर्द किया गया है। लौड़ी (छतरपुर) तहसीलदार अशोक अवस्थी और नायब तहसीलदार रामबाबू दीक्षित, राजस्व निरीक्षक एसएल मांझी की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed