{"_id":"5bf70a1abdec2241d045a573","slug":"121542916634-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू रोलर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू रोलर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर (कानपुर देहात)। साइकिल से दवा लेने जा रहे पिता-पुत्र को अनियंत्रित रोलर ने टक्कर मार दी। टक्कर से अधेड़ गिर पड़ा और उसे रोलर ने रौंद दिया। घटना में उसका पुत्र बाल-बाल बच गया। घटना के बाद रोलर का चालक फरार हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मुगल मार्ग जाम कर दिया। थाना पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद जाम खुलवाकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुत्र की तहरीर पर अज्ञात रोलर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिकंदरा थाना क्षेत्र के बुधौली गांव निवासी लल्लू प्रसाद (45) अपने पुत्र सुमित बाबू के साथ साइकिल पर सवार होकर राजपुर दवा लेने जा रहे थे। तभी पैलावर गांव के समीप अन्नू ढाबे के सामने राजपुर की ओर जा रहे अनियंत्रित रोलर ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे गिरते ही रोलर ने लल्लू प्रसाद को रौंद दिया, जबकि उसका पुत्र दूर जा गिरा। रोलर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी बदहवास हो गई वहीं पुत्रों में राजकपूर, नरेंद्र, सुमित व पुत्री खुशबूू दहाड़े मारकर रोने लगी। मृतक के पुत्र राजकपूर ने बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं एक हफ्ते से बीमार थे। दवा लेने राजपुर पीएचसी जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मुगल मार्ग पर जाम लगा दिया। राजपुर कस्बा इंचार्ज महेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक हंसराज सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाकर शांत करा जाम खुलवाया।
विज्ञापन
शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कस्बा इंचार्ज महेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र राजकपूर की तहरीर पर अज्ञात रोलर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रोलर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है