{"_id":"5bb90772867a556826120de5","slug":"121538852722-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मददगार ने ही महिला के लूटे थे जेवर व नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मददगार ने ही महिला के लूटे थे जेवर व नगदी
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। चार दिन पहले सड़क हादसे में घायल महिला की मदद करने के बहाने कथित मददगार ने उसके जेवर पार कर दिए। महिला की मौत के बाद परिजनों को इसका पता चला मददगार युवक की तलाश कर उसे पंचायत में बुलाया। पंचायत में जब कुछ हल नहीं निकला तो कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
दो अक्तूबर को नगर के मोहल्ला नसीमगंज निवासी इसरार की पत्नी नाजिमा अपने पुत्र साहिल के साथ बाइक से अपनी पुत्री के रिश्ते के कस्बा औरास जा रही थी। रास्ते में ग्राम आसत के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पलट गई थी। हादसे में बाइक सवार नाजिमा और साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पड़ोसी ग्राम सुरसैनी निवासी हसनैन पहुंचा और मदद करके दोनों को किराने करने के बाद 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने घायल मां-बेटे को लाकर सीएचसी में भर्ती करा दिया था।
बाद में लखनऊ ले जाते समय महिला की मौत हो गई थी। अगले दिन 3 अक्तूबर को घर वालों को महिला की सोने की झुमकी व सोने की चेन गायब होने की जानकारी हुई। घर वालों के मुताबिक नाजिमा के पास 12 हजार रुपये भी थे वह भी गायब हैं। परिजनों ने मदद करने वाले युवक से गांव की पंचायत में जेवर और नकदी के संबंध में पूछताछ की लेकिन उसने जानकारी होने से इंकार कर दिया। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा और हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस चोरी हुए जेवर-नगदी को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
-दो अक्तूबर को सड़क हादसे में घायल महिला ने लखनऊ में तोड़ा था दम
-परिजनों को गायब मिले थे जेवर, पुलिस ने कड़ाई की तो मददगार ने जुर्म कबूला