फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मवेशी चराने गए बालक का शव लटकता मिला

मवेशी चराने गए बालक का शव लटकता मिला

Mon, 02 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मवेशी चराने गए बालक का शव लटकता मिला
बांदा। बहन के संग मवेशी चराने गए बालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पेड़ में फंदे पर टंगा मिला। फौरी तौर पर परिजन घटना के बारे में कुछ भी ब्योरा नहीं बता पाए। देर रात तक पुलिस को भी जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन


घटना पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव की है। रविवार को दोपहर शंकर प्रसाद का 12 वर्षीय पुत्र किशन अपनी छोटी बहन शिवानी के साथ मवेशी चराने जंगल गया था। वहां दोनों भाई-बहन एक-दूसरे से अलग हो गए। कुछ देर बाद शिवानी लौटी तो किसान उसे नहीं मिला।
विज्ञापन


तलाश करने पर नजदीक में स्थित बबूल के पेड़ पर नायलोन की रस्सी के फंदे में शव लटका हुआ था। परिजन तत्काल उसे देर रात उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने देर रात उसकी मौत की पुष्टि कर दी। शव को जिला अस्पताल की पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक की बुआ राजरानी ने बताया कि किशन की मां कल्ला देवी की छह वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पिता केरल में मजदूरी करता है। 20 दिन पहले ही गांव से केरल गया है। किशन और शिवानी गांव में बाबा के पास रहते थे। उधर, खप्टिहा चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्हें फिलहाल घटना की कोई सूचना नही मिली है।
मवेशी चराने गए बालक का शव पेड़ पर टंगा मिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed