{"_id":"5b3143aa4f1c1b684d8b86d2","slug":"121529955242-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराकर लोडर पलटा, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराकर लोडर पलटा, 11 घायल
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर पटेल चौक अटवा मोड़ के पास खड़े ट्रक से लोडर टकराकर पलट गया। इसमें सवार 11 लोग घायल हो गए। इनको एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 9 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया।
झांसी थाना गुरसराय के गदराई निवासी अजय ने बताया कि लोडर से ग्रामीणों और रिश्तेदारों के साथ भ्रमण कार्यक्रम में कानपुर गया था। रविवार की देर रात लौटते समय भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर अटवा मोड़ के पास खड़े ट्रक से लोडर टकरा कर पलट गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को पुखरायां सीएचसी पहुंचाया। इसमें गदराई निवासी साधना, महेंद्र सुमन, गेंदालाल, महेंद्र, पूजा, मऊरामपुर निवासी सतीश, साबरी निवासी सुनीता, टीकमगढ़ थाना निवाड़ी के बेलद निवासी पूरनलाल, लाड़ली, उबोरा निवासी अंगूरी का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अजय और सतीश के अलावा सभी 9 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। लोडर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कोतवाल शिव कुमार सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।