{"_id":"59d67b044f1c1ba0538b5ee5","slug":"121507228420-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा ने साइकिल सवार मां-बेटे को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा ने साइकिल सवार मां-बेटे को रौंदा
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट।
हाइवे पर अनियंत्रित गति से जा रहे चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार मां-बेटे को रौंद दिया। दोनाें ने मौके पर तड़पकर दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आगे हाइवे पर चालक को पकड़ लिया। इस घटना के बाद लोखरी, बांधी व रैपुरा गांव में शोक व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार रैपुरा थानाक्षेत्र के बांधी निवासी जुगती देवी(45)पत्नी शिवचरण गुरुवार की दोपहर को अपने पुत्र अनिल(18) के साथ साइकिल से निमंत्रण पर लोखरी के देवी मंदिर जा रही थी। जैसे ही वह अटवारे मोड़ सुर्की तालाब के पास पहुंचे तो मुख्यालय की ओर से तेज गति से आए इनोवा ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार मां-बेटे वाहन के पहिए के नीचे आ गए और दोनों की मौत हो गई। घटना होते ही वाहन लेकर चालक भाग गया। उधर ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष अंगदप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। मां-बेटे को रामनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों के मौत की पुष्टि की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
भंडारे में शामिल होने जा रहे थे
भौंरी। मृतक जुगती का पति मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसके चार पुत्र व एक पुत्री है। मृतक पुत्र अनिल दूसरे नंबर का था। जानकारी के अनुसार मृतका जुगती के मायके गढचपा से आए कुछ लोगों ने लोखरी मंदिर में भंडारे का आयोजन किया था, जिसमें शामिल होने के लिए मां-बेटे जा रहे थे।
विज्ञापन
इनोवा ने साइकिल सवार मां-बेटे को रौंदा
-दोनों की मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार