{"_id":"59d679f74f1c1bdb538b5e89","slug":"121507228151-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामार कर पकड़ा बालू लदा ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामार कर पकड़ा बालू लदा ट्रैक्टर
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप(चित्रकूट)।
चौकी क्षेत्र के करारी घाट में अवैध बालू खनन व ढुलाई की सूचना पर खनिज विभाग की टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी की। पुलिस को देखते ही बालू ढुलाई कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने दो आरोपियों को एक बालू लदे ट्रैक्टर के साथ पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को करारी घाट में बालू खनन की सूचना पर जिला खनिज अधिकारी मिथलेश पांडेय ने चौकी प्रभारी श्यामसुंदर के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घाट में भगदड़ मच गई। कई मजदूर फावडे़ व अन्य औजार लेकर भागने लगे। कुछ ट्रैक्टर भी लेकर भागे। टीम ने करारी निवासी महेंद्र यादव पुत्र रामऔतार और नत्थू पुत्र राजकरन कोटार्य को दबोच लिया। इसके अलावा बालू लदा एक ट्रैक्टर भी पकड़ा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि खनिज अधिनियम के तहत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
छापामार कर पकड़ा बालू लदा ट्रैैक्टर
-दो आरोपियों को दबोचा, अन्य भागे