फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर लेखपाल की भूमि पर कब्जा करने का आरोप

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर लेखपाल की भूमि पर कब्जा करने का आरोप

Wed, 28 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर लेखपाल की भूमि पर कब्जा करने का आरोप
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर लेखपाल की भूमि पर कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन


सवायजपुर। सवायजपुर तहसील में तैनात एक लेखपाल ने पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह पम्मू पर भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने पैमाइश कराने की बात कही है। वहीं, हरपालपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
मामला तहसील के कोतवाली हरपालपुर के खसौरा निवासी लेखपाल रामगोपाल का है।

लेखपाल के पुत्र प्रदीप ने एसडीएम वंदना त्रिवेदी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पिता रामगोपाल ने वर्ष 1993 मे कस्बा हरपालपुर के कटरा बिल्हौर हाईवे पर एक आवासीय प्लाट 177.78 वर्ग मीटर खरीदा था। प्लाट के चारों तरफ नींव भरवाकर मिट्टी का भराव कराया था। लेकिन कुछ समय बाद तत्कालीन विधायक विश्राम सिंह यादव व उनके पुत्र पद्म राग सिंह यादव पम्मू ने प्लाट पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उसके प्लाट पर कब्जा करने के बाद उस पर डिग्री कॉलेज का गेट लगा दिया गया। इससे उसकी आधी भूमि कॉलेज के अंदर बाकी बाहर हो गई है। लेखपाल के अनुसार जब उसने तत्कालीन अधिकारियों से मामले की शिकायत की तो उक्त लोगों की शह पर 2006 में खसौरा स्थित गाटा संख्या 864/0.341, 865/0.0057, 866/0.0085 हेक्टयर जो उसकी पत्नी व पुत्र के नाम दर्ज है, पर बालास्टर पुत्र मुरली, ठनठन पाल पुत्र बालास्टर, राम निवास पुत्र कुन्नू, विपिन व राम चेला पुत्र कलक्टर, कबितान पुत्र रघुवीर आदि लोगों ने उसकी 0.405 हेक्टयर भमि पर अवैध कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान को तोड़ ईंट आदि भी उठा ले गए। शिकायत पर तत्कालीन एसडीएम हरीराम ने अवैध कब्जा हटवा दिया था। लेकिन पुन: उसकी भूमि पर कब्जा हो गया। लेखपाल रामगोपाल ने आरोप लगाया कि पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह पम्मू ने उसके हरपालपुर स्थित प्लाट पर 1997 में जबरन कब्जा किया। 20 साल से वह न्याय के लिए भटक रहा है। खसौरा में दबंगों ने 2006 में उसके मकान व खेत पर कब्जा किया, तत्कालीन तहसील अधिकारियों ने कार्यवाही कर कब्जा हटवाया लेकिन पुन: कर लिया गया। वह डीएम सहित कई अफसरों से गुहार लगा चुका लेकिन उसकी कोई सुनवाई हो रही है।


लेखपाल के लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं। कॉलेज अपनी भूमि पर बना है, अधिकारियों ने कई बार पैमाइश करवाई शिकायत गलत निकली।
- पूर्व जिलाध्यक्ष सपा पद्मराग सिंह पम्मू

लेखपाल के ग्राम खसौरा में दबंगों के खिलाफ हरपालपुर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। हरपालपुर कॉलेज की भूमि की पैमाइश कर आगे कार्यवही की जाएगी।
- उपजिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी

मामला संज्ञान में है लेकिन पीड़ित पक्ष कोतवाली तहरीर देने नहीं आया है जिसके चलते मुकदमा नहीं दर्ज हो सका है।
हरपालपुर कोतवाल गोपाल नारायण सिंह

- एसडीएम ने पैमाइश कराने की कही बात
- हरपालपुर कोतवाल ने कहा, तहरीर मिलने पर दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed