{"_id":"593ee25c1126f4156b8b45d0","slug":"121497293404-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मानसिक बीमार युवती को लोडर चालक और उसके साथी ने गाड़ी में खींच लिया और हाईवे किनारे गैंगरेप का प्रयास किया। युवती की चीख-पुकार सुनकर पिकेट सिपाही मौके पर पहुंचे। काफी दूर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया जबकि साथी भाग निकला। सोहरामऊ एसओ ने बताया कि हरदोई की रहने वाली युवती के परिजनों को सूचना देकर यहां बुलाया गया है।
सोमवार तड़के लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा लोडर सोहरामऊ थानाक्षेत्र में बनी पुल के पास पहुंचा तो पिकेट पर तैनात सिपाही अरविंद कुमार ने किसी महिला के चीखने और बचाओ-बचाओ की आवाज लगाने की आवाज सुनाई दी। सिपाही ने होमगार्ड जवान सतीश के साथ बाइक से लोडर का पीछा किया और बजेहरा गांव मोड़ के पास लोडर को ओवरटेक कर रोकवाया।
लोडर में एक करीब 25 वर्षीय युवती बीच में बैठी थी उसके कपड़े भी अस्तव्यस्त थे। पुलिस को देखकर लोडर चालक दिनेश का साथी अजय भाग निकला। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर गई। युवती ने बताया कि वह हरदोई जिले के टड़ियावां थानाक्षेत्र की रहने वाली है। वह मां से हुए झगड़े के बाद ट्रेन में बैठ गई और लखनऊ पहुंच गई। भटकते हुए वह लखनऊ के बनी पहुंच गई। जहां से लोडर चालक और उसके साथी ने हरदोई पहुंचाने की बात कहकर बैठा लिया और रास्ते में छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
सोहरामऊ थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि युवती मानसिक रूप से बीमार है। हरदोई जिले के टड़ियावां थाना पुलिस से संपर्क कर परिजनों को सूचना देकर यहां बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि लोडर चालक मूल रूप से फैजाबाद का रहने वाला है, लेकिन कानपुर पनकी थानाक्षेत्र में नहर के पास रहकर लखनऊ अलीगंज निवासी युवक की लोडर गाड़ी चला रहा है। एसओ ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया है। बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों के साथ भेज दिया जाएगा।
चीख-पुकार सुनकर पिकेट सिपाही ने पीछा किया
आरोपी लोडर चालक गिरफ्तार, साथी भाग निकला
हरदोई की रहने वाली है मानसिक बीमार युवती