{"_id":"593992e94f1c1bc8208b45a4","slug":"121496945385-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़ कर भाग रहे मनचलों को ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़छाड़ कर भाग रहे मनचलों को ने पकड़ा
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरथना । थाना क्षेत्र के गांव नगला अमर के पास अपने परिजनों के साथ जा रही एक किशोरी से बाइक पर सवार तीन मनचलों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मनचलों ने किशोरी व उसके परिजनों के साथ मारपीट की। बाद में मनचले किशोरी का मोबाइल छीनकर भाग निकले। किशोरी व उसके परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। पीछा कर मनचलों को पकड़ लिया। लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की बाद में उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ व पास्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी अपने बाबा के साथ दवा लेने के लिए पीजीआई गई थी। जब वह दवा लेने के बाद पैदल घर जा रहे थे। जब वह अपने गांव व नगला अमर के पास पहुंचे तभी एक बाइक पर सवार तीन मनचलों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी व उसके बाबा ने जब विरोध किया तो मनचलों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मनचलों ने किशोरी के पास मौजूद मोबाइल भी छीन लिया।
इसी बीच दोनों ने शोर मचाया तो आसपास के गांव के लोगों के अलावा किशोरी के गांव के कुछ युवक भी आ गए। जानकारी होने पर लोगों ने बाइक से भाग रहे मनचलों का पीछा कर लिया और उन्हें ऊमरसेंडा के पास जाकर धर दबोचा। लोगों ने मनचलों की जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस को सूचना देकर उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। किशोरी के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों मनचलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ छेड़छाड़ व पास्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
- पिटाई के बाद लोगों ने पुलिस को सौंपा