{"_id":"61c22b471b5905738d4efa9b","slug":"12-lakhs-found-in-pan-masala-cartage-akbarpur-news-knp670934650","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग में पुलिस को कार में मिले 12 लाख नकद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग में पुलिस को कार में मिले 12 लाख नकद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। रनियां में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक कार में 12 लाख रुपये मसाला के गत्तों में रखे मिले। कार सवार खुद को गुटका कारोबारी बता रहे हैं लेकिन वह नकदी के बाबत कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। पुलिस की सूचना पर पहुंची आयकर टीम ने छानबीन शुरू की है।
रनियां में हाईवे पर मयूर वनस्पति फैक्टरी के सामने चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस बीच औरैया की ओर से आ रही स्विफ्ट कार को पुलिस ने रोक लिया। बातचीत में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। कार में मसाला के गत्तों में 12 लाख रुपये नकद मिले।
कार सवार निवासी बग्घा कटरा औरैया के मोहम्मद अकरम, आजाद नगर दिबियापुर औरैया के कमालुद्दीन कोई जानकारी नहीं दे सके। वह पैन नंबर भी नहीं बता पाए और न ही व्यापार से संबंधित कोई अन्य अभिलेख दिखा सके। इस पर चौकी इंचार्ज ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आयकर टीम को बुलाकर छानबीन कराई जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।