{"_id":"5cd8422fbdec22070a1a918e","slug":"11th-class-failed-student-committed-suicide-due-to-teacher-s-comment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"11वीं में फेल छात्र पर शिक्षक ने किया कमेंट तो उसने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं में फेल छात्र पर शिक्षक ने किया कमेंट तो उसने दे दी जान
Sun, 12 May 2019 09:26 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 12 May 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में 11वीं कक्षा में फेल होने से दुखी सराफ के बेटे आयुष शुक्ला (17) ने शनिवार देर रात कल्याणपुर स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक के कमेंट करने से आहत होकर आयुष ने यह कदम उठाया है।
मूलरूप से काशीनाथ पुरवा निवासी सराफ शशीकांत शुक्ला परिवार के साथ आवास विकास-तीन कल्याणपुर में रहते हैं। चौबेपुर कस्बे में उनकी ज्वैलरी शॉप है। उनके दो बेटों में बड़ा आयुष अवधपुरी कल्याणपुर स्थित वीरेंद्र स्वरूप स्कूल में पढ़ता था।
परिजनों के मुताबिक आयुष 11वीं कक्षा में फेल हो गया था। इस पर एक शिक्षक ने आयुष पर कमेंट किया, जिससे वह तनाव में था। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया था। देर रात वह चुपचाप घर से निकल गया था। स्कूल का परिचय पत्र उसके पास था।

आयुष को स्कूल वालों से नहीं परिजनों से दिक्कत थी- प्रिंसिपल
जीआरपी अनवरगंज की टीम से उसके खुदकुशी करने का पता चला। परिजनों का कहना है कि हाईस्कूल में आयुष के अच्छे नंबर आए थे। थाना प्रभारी के मुताबिक आयुष ने खुदकुशी की है। परिजन अगर कोई तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
आयुष को स्कूल वालों से नहीं परिजनों से दिक्कत थी। स्कूल में आयुष का छोटा भाई भी 6वीं क्लास में पढ़ता था। वह भी फेल हो गया था। परिजनों ने उसका दाखिला किसी दूसरे स्कूल में सातवीं कक्षा में करा दिया। 23 मार्च को रिजल्ट आने के बाद आयुष स्कूल आ रहा था। वह भी चाहता था कि परिजन उसका भी दूसरे स्कूल में 12वीं क्लास में दाखिला करा दें। ऐसा नहीं होने से वह तनाव में रहता था। शनिवार को वह स्कूल नहीं आया था। ऐसे में स्कूल के शिक्षक के चलते आयुष के यह कदम उठाने का सवाल नहीं उठता है।- उर्वशी बाजपेई, प्रिंसिपल वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर, अवधपुरी कल्याणपुर