{"_id":"5cbdff92bdec22143a680a7e","slug":"11555955602-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ने साइकिल में टक्कर मारी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक ने साइकिल में टक्कर मारी, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिधूना रोड पर गांव पड़ियापुरा के पास बाइक सवार ने साइकिल से जा रहे दो बच्चों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार भी गिर पड़ा। इस हादसे में बाइक सवार व साइकिल पर सवार दोनों बालक घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
औरैया जिले के शाहूपुर रूरूगंज निवासी तौफीक अहमद पुत्र मुजेबुर्रहमान बाइक से भरथना आया था। जब वह जा रहा था तभी गांव पड़ियापुरा के पास साइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार व साइकिल पर सवार दोनों बालक रोड पर जा गिरे।
हादसे में बाइक सवार तौफीक व साइकिल पर सवार सुमित पुत्र संजेश निवासी पड़ियापुरा व उसका छोटा भाई प्रिंस घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां तौफीक व प्रिस की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।