{"_id":"5ca3afcdbdec22145f539f0b","slug":"11554231245-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर निकला अंजूबाला का गुबार, पूछा मेरा टिकट क्यों काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विटर पर निकला अंजूबाला का गुबार, पूछा मेरा टिकट क्यों काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टिकट कटने के बाद अब मिश्रिख से भाजपा सांसद अंजूबाला भी मुखर हो गईं हैं। सोशल मीडिया पर अंजूबाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और लोकसभा चुनाव के लिए यूपी के प्रभारी जेपी नड्डा से टिकट कटने का कारण पूछा है। कहा कि कोई कष्ट नहीं है लेकिन क्या वजह रही कि पिछले चुनाव में उनसे हारे बसपा प्रत्याशी को भाजपा का टिकट दे दिया गया। उन्होंने ट्विटर अकाउंट में नाम के आगे से चौकीदार भी हटा लिया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अंजूबाला को मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था। मोदी लहर पर सवार अंजूबाला ने तत्कालीन सांसद और बसपा प्रत्याशी अशोक रावत को 87363 वोटों से हराया था। इसके बाद से अंजूबाला लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय थीं।
21 मार्च को जब भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हुई तो मिश्रिख से भाजपा ने पूर्व सांसद अशोक रावत को प्रत्याशी घोषित कर सांसद अंजूबाला का टिकट काट दिया। इसको लेकर अभी तक अंजूबाला शांत रहीं। टिकट कटने के बाद भी वह अपने आवास पर लोगों से मिलकर समस्याएं सुनकर निदान कर रही थीं। क्षेत्र के सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय थीं। अब उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर टिकट कटने को लेकर सवाल उठाया है। पूछा है कि मैं और मेरे समर्थक यह जरूर जानना चाहते हैं कि जो व्यक्ति 2014 के चुनाव में बसपा का प्रत्याशी था, जिसे मैंने हराया, क्या कारण रहा कि वह व्यक्ति अच्छा हो गया। मैं इसका कारण जानना चाहती हूं। भाजपा सांसद अंजूबाला से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। उनके पति पूर्व विधायक सतीश वर्मा ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि हां लिखेंगे भी और फिर हटाएंगे भी।