फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मकर संक्रांति पर हुआ खिचड़ी भोज

मकर संक्रांति पर हुआ खिचड़ी भोज

Tue, 15 Jan 2019 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर हुआ खिचड़ी भोज
कानपुर देहात। मकर संक्रांति के अवसर पर सोमवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधियों के साथ ही समाज सेवियों ने खिचड़ी वितरण के साथ ही गरीब व कमजोर वर्ग को सर्दी से बचाव के लिए गर्म वस्त्र वितरित किए।
विज्ञापन

अकबरपुर अंडरपास पर सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने स्टाल लगाकर कस्बावासियों, राहगीरों के साथ ही अन्य गरीब कमजोर वर्ग के लोगों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए खिचड़ी वितरित की। इस दौरान पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, बउआ पांडेय, चेयरमैन ज्योत्सना कटियार, कृष्णा गौतम, रचना त्रिपाठी, श्यामू शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, माती स्थित ममता नर्सिंग होम के संचालक डा. विकास श्रीवास्तव ने संस्थान के सामने स्टाल लगाकर खिचड़ी वितरित की। सहयोगियों ने वाहन रोक कर राहगीरों व क्षेत्रीय लोगों को खिचड़ी वितरित की। इस दौरान डा. ममता गुप्ता, खुशबू सचान, प्रीति यादव, इरसाद, संजीव, मनोज आदि लोग मौजूद रहे। इसी तरह अकबरपुर में ही पवन तनय हास्पिटल के संचालक डा. इंद्रजीत शर्मा ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। साथ ही गरीबों को शॉल बांटे। इस दौरान डा. एसके वर्मा, हरेंद्र शर्मा, मुन्ना खान, शोएब खान, रिजवान, शानू तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। झींझक प्रतिनिधि के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर परजनी ग्राम प्रधान योगेन्द्र संखवार व मंगलपुर पुलिस के तत्वावधान में आयोजित खिचड़ी भोज व कंबल वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 151 गरीब कमजोर वर्ग के लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान निरीक्षक मंगलपुर तुलसीराम पांडेय, महेश चंद संखवार, महेंद्र कुशवाहा, श्रीकृष्ण, राम सनेही, आदित्य गौतम, चंदकिशोर दीक्षित, अमर सिंह, महेंद्र कुशवाह, आलोक मिश्रा, पंकज पाल आदि मौजूद रहे। सिकंदरा प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय में खिचड़ी भोज कराया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि शमशुल कमर कुरैशी भी मौजूद रहे। नगर पंचायत सभासदों में अनीता तिवारी, विकास कटियार, शिव कुमार, श्याम सिंह, मोहम्मद अबरार, अमित मिश्रा, श्याम नारायण सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संदलपुर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड क्षेत्र के गांव बिछियापुर में मकर संक्रांति के अवसर पर समाज सेवी रोहित पाल ने 37 गरीब परिवारों को नि:शुल्क चावल दाल व घी का वितरण किया। राजपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा में स्टाल लगाकर राहगीरों व कस्बा वासियों को खिचड़ी वितरण की गई। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा की अगुवाई में विद्यालय प्रबंधक मंजीत मिश्रा ने गरीब असहाय लोगों को भर पेट खिचड़ी भोज कराया। वहीं, आए हुए अतिथियों ने भी खिचड़ी का स्वाद चखा। इसके साथ ही मुख्य चौराहा, पुराना बस स्टाप व नया बस स्टाप में कस्बा के युवाओं ने स्टाल लगाकर राहगीरों व कस्बा वासियों को खिचड़ी वितरण की। रूरा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा तिराहे पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने खिचड़ी वितरित की। वहीं, कस्बे में कई अन्य जगहों पर भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर रजोल शुुक्ला, दिनेश पालीवाल, संजय द्विवेदी, अखिलेश गुप्ता लल्ला, बृजेन्द्र द्विवेदी, पुच्चू अवस्थी, महेश मुनीम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed