फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चुनाव के पहले शुरू होगा सीवरलाइन का निर्माण

चुनाव के पहले शुरू होगा सीवरलाइन का निर्माण

Sat, 12 Jan 2019 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के पहले शुरू होगा सीवरलाइन का निर्माण
फतेहपुर। शहर की बहुप्रतीक्षित परियोजना सीवर लाइन का निर्माण लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो सकता है। 710 करोड़ की लागत की इस परियोजना की स्वीकृति के लिए सारी प्रक्त्रिस्या पूरी हो चुकी हैं। अब केवल केंद्र से अमृत योजना का बजट आवंटित होना शेष है।
विज्ञापन


जलनिगम ने दो साल में सीवर लाइन का डीपीआर तैयार कर जनवरी के पहले सप्ताह में शासन को भेजा। शासन ने डीपीआर स्वीकार कर लिया है। परियोजना का मुख्य सीवर प्लांट लोधीगंज से रमवां रोड स्थित मदरियापुर में बनेगा। इंटरमीडिएट प्लांट आबूूनगर रानी तालाब और राधानगर बक्सपुर में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


तीनों प्लांट लगाने के लिए नगर पालिका परिषद जमीन पहले ही अमृत योजना के नाम से आवंटित कर चुकी है। डीपीआर में सीवर लाइन बिछाने के साथ सीवर प्लांट लगाने का कुल खर्च 710 करोड़ प्रस्तावित है। सीवर लाइन बनकर तैयार होने के बाद शहर को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। सीवर लाइन प्रभारी एसडीएओ निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि डीपीआर स्वीकृत हो चुका है। बजट मिलते ही कार्य तेजी पकड़ लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed