फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आग से चार घरों में सामान राख

आग से चार घरों में सामान राख

Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आग से चार घरों में सामान राख
अमृतपुर। चूल्हे पर खाना बनाते समय चिंगारी से कच्चे घर के छप्पर में आग लग गई। तेज हवा से पड़ोसी तीन घर भी आग की चपेट में आ गए। गांव के लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के बाद भी तहसील से कोई भी अधिकारी गांव नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


गांव भटौली निवासी गुरुबक्स का कच्चा मकान है। शनिवार रात करीब आठ बजे गुरुबक्स की पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थी। हवा के कारण चूल्हे की चिंगारी उड़कर छप्पर पर चली गई। इससे आग लग गई। मौके पर जुटे ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। तेज हवा चलने के कारण गुरुबक्स के पड़ोसी भगवंत, वीरपाल
विज्ञापन


और मनोज कुमार के घर भी आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से चारों ग्रामीणों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। भगवंत ने बताया कि उसका अनाज, कपड़े व अन्य सामान जल गया है। उसका करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीण गुरुबक्स ने बताया कि आग से उसको गरीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीण वीरपाल और मनोज कुमार ने बताया कि आग से घरेलू सामान, कपड़े व अन्य सामान जलने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी थी। रविवार को कोई भी अधिकारी आग से हुए नुकसान का जायजा लेने गांव नहीं आया। अब खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से चार घरों का सामान राख
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, तहसील के भटौली गांव की घटना, ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed