फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सड़के जलमग्न, अस्पताल में पानी

सड़के जलमग्न, अस्पताल में पानी

Mon, 28 Aug 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
सड़के जलमग्न, अस्पताल में पानी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा।
रविवार को हुई झमाझम बारिश के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जल निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने से सड़कों पर चारों तरफ पानी भर जाने से आवागमन बाधित रहा। ऊदल चौक और इलाहाबाद बैंक के सामने दो-दो फीट पानी भर जाने से दुकानों और मकानों में पानी घुस गया। जिससे लोगाें को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई बारिश ढाई बजे बंद हुई। डेढ़ घंटे हुई तेज बारिश से शहर की सड़कें जलमगभन हो गई। सड़कों पर कई जगह पानी भर जाने से बाइकों के साइलेंसरों में पानी घुस जाने से बाइकें बंद हो गई। इससे बाइक चालकों को वाहन घसीटकर दुकान ले जाना पड़ा। मकानों और दुकानों में पानी भरने से कई दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। सबसे ज्यादा स्थिति शहर की मुख्य सड़क पर रही। पीपीएन चौराहा से लेकर सुभाष चौक तक पूरी सड़क में दो-दो फीट पानी बहने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पालिका प्रशासन द्वारा नालों की सफाई के नाम पर रस्मअदायगी किए जाने से तेज बारिश में नाले उफना गए। जिससे नालों से जल बहाव न हो पाने के कारण घरों में पानी घुस गया। शहर की बस्तियों की हालत बदतर हो गई। शेखूनगर, शीतलादेवी नगर, मकुंदनगर सहित कई नई बस्तियों में नालियों और सड़कों की व्यवस्था न होने से लोगों के दरवाजों पर पानी भर जाने से घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के चलते जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष और महिला अस्पताल की वार्डों और गैलरी में बारिश का पानी भर जाने से मरीजों और तीमारदारों को खासी मशक्कत उठानी पड़ी। अस्पताल की गैलरी और वार्डो में पानी भरने से तीमारदार कुर्सियों के ऊपर बैठे रहे। वहीं इमरजेंसी कक्ष में पानी भरने से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महिला वार्ड में भर्ती महिलाएं पानी भर जाने से परेशान दिखीं।


एक पखवारा से बारिश न होने के कारण सूख रही खरीफ की फसल रविवार को झमाझम बारिश के बाद फसल लहलहाने लगी। बारिश से फसल को नया जीवन मिल गया। मौसम की सबसे तेज बारिश से तालाबों और कुओं मेें पानी आने के साथ जल स्तर भी बढ़ा है। डेड लेवल से बांधाें का पानी आधा मीटर बढ़ गया। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया।

सड़कें जलमग्न,अस्पताल में पानी
-सड़कों पर दो-दो फीट पानी भरने से आवागमन रहा प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed