{"_id":"596a5eea4f1c1b490f8b45c7","slug":"11500143338-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से दबंगई करने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख पति सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से दबंगई करने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख पति सहित तीन गिरफ्तार
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस से दबंगई करने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख पति सहित तीन गिरफ्तार
एरवाकटरा (औरैया)। एरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय कछवाहा में शनिवार को पुलिस हिरासत से दो भाइयों को जबरन छुड़ाने में सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अंजू यादव के पति स्नेहल यादव व उनके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों पर राजकार्य में बाधा डालने का आरोप है।
थाना एरवाकटरा क्षेत्र के ग्राम सराय कछवाहा निवासी कैलाश और उसके भाई संजीव में शनिवार को घरेलू विवाद हो गया। किसी ने यूपी 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ रहे दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया। इसी बीच सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख अंजू यादव के पति स्नेहल यादव अपने साथी रतनपुर निवासी राजेश व ओम प्रकाश सिंह व अन्य के साथ मौके पर पहुंचे।
आरोप है कि उन्होंने यूपी 100 गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रास्ता रोक लिया। पुलिस की हिरासत से दोनों भाइयों को जबरन छुड़ा लिया। पुलिस कर्मियों ने विरोध किया तो उनके साथ गाली गलौच करने लगे। सिपाहियों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी।
विज्ञापन
कुछ ही देर में कोतवाली से फोर्स गांव में पहुंची और सपा नेता स्नेहल यादव, राजेश कुमार, ओम प्रकाश को धर दबोचा। यूपी 100 के हेड कांस्टेबल रामसेवक ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
- यूपी 100 के सिपाहियों से मारपीट के आरोपियों को छुड़ाने का मामला