{"_id":"596276e04f1c1bc0288b457d","slug":"11499625184-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी व मानसिक रूप से कमजोर पुत्र पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजारी व मानसिक रूप से कमजोर पुत्र पर शक
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। छोटू हत्याकांड में चार दिन बाद भी पुलिस हत्या का कारण नहीं तलाश सकी है। रविवार को पुलिस ने फिर से नई दिशा में कदम बढ़ाते मंदिर के पुजारी व उसके मानसिक रूप से कमजोर पुत्र से पूछताछ शुरू की है। हत्याकांड में प्रयुक्त चाकू के संबंध में एसपी का कहना है कि छोटू ने ही चाकू को पैनी कर उस पर नेल पालिस लगाई थी।
बुधवार को शहर के निझाई मोहाल में अजयकांत वर्मा के हाते से एक लग्जरी सूटकेस में बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नीमरी निवासी छोटू (12) का शव बरामद किया था। पुलिस ने हत्यारोपी बनाए गए दोनों नाबालिगों को जांच में सबूत न मिलने पर छोड़ दिया है। वहीं छोटू के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में शामिल कमलकांत वर्मा, अजयकांत वर्मा उनके पुत्र प्रतीक व लाले वर्मा से पूछताछ की।
रविकांत उर्फ लाले वर्मा व कमलकांत वर्मा के खिलाफ पुलिस को कोई भी तथ्य नहीं मिला। इस पर उन्हें मामले से बाहर कर दिया गया। वहीं अजयकांत व उनका पुत्र प्रतीक से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
इधर, रविवार को एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि छोटू की हत्या दोपहर 3:15 के आसपास हुई है। घटना के दिन से ही उन्हें समीपवर्ती मंदिर के पुजारी की तलाश थी। रविवार को मंदिर के पुजारी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार पुजारी की ओर से घटना वाले दिन दोपहर 2 से शाम 5:30 बजे तक गायब होने की जानकारी सही नहीं दी जा रही है। वहीं मंदिर पुजारी का एक 42 वर्षीय पुत्र जो मानसिक रूप से कमजोर पुत्र से भी पूछताछ की जा रही है। खुलासे में अभी चंद घंटोें का समय लगेगा।
- छोटू हत्याकांड: एसपी बोले, चाकू पैनी कर छोटू ही ले गया था घटनास्थल पर