{"_id":"593ed5491126f468578b45a2","slug":"11497290057-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब लाने से मना करने पर गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब लाने से मना करने पर गोली मारी
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब लाने से मना करने पर गोली मारी
राठ। कोतवाली के पडरा गांव में शराब लाने से मना करने पर एक दबंग ने दो साथियों के साथ मिलकर युवक को गोली मार दी। गोली युवक के ओठ को फाड़ते हुए निकल गई। घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलि ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
पडरा गांव निवासी महेश्वरी (20) पुत्र चुन्नू अहिरवार ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे वह खेत से घर लौट रहा था। तभी गांव के तालाब के पास जैसे ही पहुंचा।, वहां खडे़ गांव के गयाप्रसाद अहिरवार पुत्र बद्दू ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसे रोक लिया। गयाप्रसाद ने उससे शराब लाने के लिए कहा। लेकिन उसने शराब लाने से इंकार कर दिया।
इससे नाराज होकर गयाप्रसाद ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। जब तक वह बचता गोली उसके ओठ को फाड़ते हुए निकल गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि युवक का मेडिकल कराया है। युवक का अपने चचेरे भाई से विवाद हुआ था। गोली लगने से ज्यादा चोट नहीं है।
विज्ञापन
- ओठ को फाड़ते हुए निकल गई गोली, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
- तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज