{"_id":"5ccb45edbdec22078a1fb470","slug":"111556825581-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के शक में छोटे भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध के शक में छोटे भाई की हत्या
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। अवैध संबंध के शक में युवक ने बुधवार रात छोटे भाई की फावड़े से हमलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मलवां थाना क्षेत्र के अस्ता गांव निवासी प्रेम सिंह बिहार में ईंट-भट्ठे में कर्मचारी है। उसके दो बेटे राजेंद्र (26) और शिवसरन सिंह (31) की शादी थाना क्षेत्र के लालपुर रारा गांव निवासी रामप्यारे की बेटियों रेखा और प्रियंका से हुई है। शिवसरन नशे का आदी है। उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी रेखा बेटे और दो बेटियों को लेकर करीब चार साल से मायके में है। राजेंद्र पत्नी प्रियंका और दो बच्चे नैंसी (3), नितिन (7 माह) के साथ घर में रहता था। प्रियंका ने बताया कि वह रात में पति के पास दूसरी चारपाई पर बच्चों के साथ सो रही थी। रात करीब
साढ़े तीन बजे पति की चीख सुनकर वह उठ गई। जेठ शिवसरन को पति पर फावड़े से हमला करते देखा। घटना देखकर शोर मचाया। जेठ मौके से गांव के बाहर की ओर भागा। कुछ दूर तक पीछा किया। वापस घर लौटकर आई। पति को चारपाई में मृत पाया। उसके पति से जेठ आए दिन शराब पीकर झगड़ता था। पति को रेखा के मायके से न आने का जिम्मेदार बताता था। उसके पति बड़ी बहन की देखभाल के लिए ससुराल जाते थे। जेठ उसके पति पर बड़ी बहन से अवैध संबंध होने का आरोप लगाता था। जेठ की उस पर भी नीयत खराब रहती थी। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को दूसरे गांव में भागते समय पकड़ लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
साइड स्टोरी
दोनों बहनों की उजड़ा परिवार
- राजेंद्र 104 साल की दादी की करता था देखभाल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दोनों परिवारों से जुड़ी कई जिंदगियां बर्बाद कर दी। परिवार के लोगों का जीवन यापन राजेंद्र की मेहनत मजदूरी से चलता था।
राजेंद्र के पिता की मां मुरली देवी करीब 104 साल की हैं। राजेंद्र के पिता छह भाई हैं। सारे भाइयों की पैतृक संपत्ति केवल एक बीघा जमीन है। सारे भाइयों ने जमीन को मां मुरली देवी को इलाज खर्च पानी के लिए दे रखी थी। जमीन की देखभाल राजेंद्र करता था। उसकी कमाई दादी पर खर्च करता था। यह बात भी शिवसरन को नगवार गुजरती थी। शिवसरन उसमें भी हिस्सा मांगता था। इसे लेकर भी अक्सर विवाद होता रहता था। अब वृद्घा की देखभाल को भी कोई नहीं बचा है। परिवार का भी हाल बेहाल हो गया। पत्नी प्रियंका और उसके दो मासूम बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं बचा है। परिजनों ने बताया कि हत्यारोपी शिवसरन सिंह की वारदात ने दोनों बहनों का परिवार उजड़ गया है। वह खुद ठीक से परिवार का चला नहीं सका। छोटे भाई के परिवार की जिंदगी बर्बाद कर दी। ससुर रामप्यारे ने बताया कि दोनों बेटियों के लिए परिवार में सबकुछ ठीक ठाक रहे इसी वजह से बड़ी बेटी को अपने पास रखे थे। उसकी दोनों बेटियों की जिंदगी बर्बाद हो गई।
-----------------------