{"_id":"5cb4de40bdec226dae66afe8","slug":"111555357248-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के पुरवा मार्ग पर पावर हाउस के निकट तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बिछिया में एक शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़कर तीन घायलों को बाहर निकाला। हालत गंभीर होने से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
सदर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी सतीश जायसवाल (48) पुत्र रमेश व शिव नगर निवासी राजेंद्र (54) पुत्र रामऔतार शहर के शराब कारोबारी गुड्डू जायसवाल के यहां मैनेजर के पद पर काम करते थे। रविवार को वह तीन अन्य दोस्तों के साथ शराब ठेके में काम करने वाले गोलू यादव की बारात में शामिल होने बिछिया गए हुए थे। शादी में शामिल होने के बाद देर रात सतीश साथियों के साथ अपनी निजी कार से घर लौट रहे थे। तभी उन्नाव- पुरवा मार्ग पर पावर हाउस के निकट सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में सतीश की कार भिड़ गई। जिसमें सतीश, राजेंद्र, रितिक (19) पुत्र लालजी निवासी शिव नगर, अन्नू (23) पुत्र रामकिशोर निवासी नारेंद्र नगर व वीरेंद्र जायसवाल (35) पुत्र राजेंद्र निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार का दरवाजा तोड़ा और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र व सतीश को मृत घोषित कर दिया। जबकि रितिक, अन्नू व नीरज को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।
रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त कार तेज रफ्तार में थी। जिससे वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। घायलों को कार से बाहर निकालने में एक घंटा का समय लग गया था।
विज्ञापन
दो परिवारों में मचा कोहराम
रविवार रात हादसे में सतीश व राजेंद्र की मौत से कोहराम मच गया। सतीश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। सतीश की मौत की खबर से पत्नी सुमन व दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जबकि राजेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पति की मौत की खबर सुन पत्नी शशि व तीन बेटों का रोकर बुरा हाल हो गया।