फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कार की टक्कर से ऑटो पलटा, एक की मौत

कार की टक्कर से ऑटो पलटा, एक की मौत

Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से ऑटो पलटा, एक की मौत
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। आटो पलटने से आटो चालक समेत चार यात्री घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया। जबकि, तीन का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब दस बजे एक ऑटो सवारियां लेकर शहर से दही चौकी चौराहा जा रहा था। ऑटो जैसे ही पुरवा मोड़ के पास पहुंचा कानपुर की ओर से आ रही कार ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पुरवा के भादिन गांव निवासी राजकिशोर (38) व उसका भाई जयकिशोर (30) पुत्र शिवशंकर, चालक रमेश (35) व सदर कोतवाली के उम्मीदों का शहर निवासी अशर्फीलाल (25) पुत्र गुरुप्रसाद घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने अशर्फीलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। दही पुलिस चौकी इंचार्र्ज हसीब अहमद ने बताया कि कार चालक जालौन का रहने वाला है। चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed