फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Sun, 30 Dec 2018 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
राजपुर(कानपुर देहात)। कस्बे में बाइक सवार युवक मुगल मार्ग पर किनारे खड़ी कार का दरवाजा अचानक खुलने से टकराकर ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से कानपुर जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नैनपुर गांव निवासी मनोज कटियार ने बताया कि उसके बड़े भाई प्रमोद कटियार गांव के सामने खाद-बीज की दुकान किए हैं। शनिवार को वह कस्बा राजपुर बाजार करने गए थे। कस्बा स्थित पुलिस चौकी के सामने मुगल मार्ग किनारे खड़ी ईको वाहन की अचानक दरवाजा खुलने से वह खिड़की से टकराकर बगल से निकल रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। कस्बा इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे मे लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed