फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कटरी के गांवों में जंगली सूअरों का आतंक, फसल बर्बाद

कटरी के गांवों में जंगली सूअरों का आतंक, फसल बर्बाद

Wed, 19 Sep 2018 01:19 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
कटरी के गांवों में जंगली सूअरों का आतंक, फसल बर्बाद
चौबेपुर (कानपुर)। क्षेत्र में जंगली सूअरों के आतंक से किसान परेशान हैं। फसलों को बचाने के लिए किसान रात-रात जागकर रखवाली कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि समय रहते समस्या पर ध्यान न दिया गया तो हालात और ज्यादा खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन

आवारा पशु दिनोंदिन किसानों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। आवारा पशुओं को फसल से बचाने के लिए किसान उपाय कर रहे हैं, बावजूद इसके उनकी समस्या कम होती नजर नहीं आ रही। गोवंश के अलावा जंगली सूअर किसानों के लिए मुसीबत बने हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के दो दर्जन गंगा तटवर्टी गांवों के किसान जंगली सूअरों से फसल को बचाने के लिए खेतों पर पहरा देने को विवश हैं। क्षेत्र के गढ़ेवा, जिंदापुरवा, रिक्खीपुरवा, चौधरीपुर, आलमपुर, बूढनपुर, रामपुर किशोर, दरियापुर, जरारी, इंदलपुर, तरी, दुर्गापुर बेहटा, खरगपुर, गुरैया, बदनपुर, सुनौढ़ा आदि गांव के किसान शिवशंकर वर्मा, उमेश पाल, सूरज सिंह, कुंवर सिंह, अजय पाल आदि ने बताया कि ज्यादातर किसानों ने खेतों के चारों ओर तारों की बैरीकेडिंग कराई है, कटीले तार लगने से बड़े पशुओं पर तो फसल का बचाव हो रहा है पर जंगली सूअरों का खेतों में घुसना बंद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी सी जगह मिलते ही सूअरों का झुंड फसल को बर्बाद कर देता है। जंगली पशु रात के समय खेतों पर धावा बोलते हैं, मजबूरी वश किसानों को रातभर रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed