फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शादी की पार्टी में मारपीट, पांच घायल

शादी की पार्टी में मारपीट, पांच घायल

Mon, 02 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
शादी की पार्टी में मारपीट, पांच घायल
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली के साढ़ में शनिवार की रात शादी के बाद हुई पार्टी में जमकर मारपीट हुई। झगड़े में पांच लोग घायल हुए। मारपीट करने के बाद दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे जहां से उनको सीएचसी भेजा गया। वहीं, रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह कोतवाली आए।
विज्ञापन

कसबा साढ़ निवासी शैलकदीन धानुक ने बताया कि उसके बेटे जीतेंद्र की शादी 29 जून को हुई थी। अगले दिन 30 जून को साढ़ कसबे में पार्टी रखी गई थी। इसमें पड़ोसी गांव मनियापुर के भी रिश्तेदार और व्यवहारी शामिल होने आए थे। पार्टी में खाना-पीना के साथ ही दारू पार्टी भी हुई। देर रात शराब के नशे में पहले गाली-गलौज और फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से लात-घूूंसे और कुर्सियां चलीं, जिसमें एक पक्ष से शैलकदीन का पुत्र धर्मेंद्र, धस्सू धानुक का पुत्र छोटेलाल और दूसरे पक्ष से मनियापुर गांव निवासी रामखिलावन समेत पांच लोग घायल हुए।
विज्ञापन

घायल धर्मेंद्र, रामखिलावन और छोटेलाल की हालत गंभीर होने पर सीएचसी पहुंचाया गया । जबकि, दो लोग स्थानीय अस्पताल में मरहमपट्टी कराने के बाद अपने घर चले गए। झगड़े के बाद दोनों पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस चौकी साढ़ पहुंचे, जहां से उनको कोतवाली भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में शैलकदीन की ओर से मनियापुर गांव निवासी मिथुन, रमाकांत, नीरज, आशीष और विजय धानुक के खिलाफ शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करने की तहरीर दी गई है। जबकि, दूसरे पक्ष के नीरज धानुक की ओर से धर्मेंद्र, शैलकदीन और छोटेलाल के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी गई है। कोतवाली के अतिरिक्त इंस्पेक्टर मुकेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट लिखकर जांच कराई जा रही है। बताया कि झगड़ा नशेबाजी को लेकर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed