{"_id":"5ac7ae954f1c1bcf618b5c73","slug":"111523035797-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 से अधिक बच्चे खसरा से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 से अधिक बच्चे खसरा से पीड़ित
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र के चंद्रामारा गांव में करीब 40 से अधिक बच्चे खसरे से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग से कोई मदद के लिए नहीं आया है।
चंद्रामारा निवासी रामजी ने बताया कि तीन दिन से पूरे गांव की एक बस्ती में खसरे का प्रकोप है। उनके परिवार के दो बच्चे खसरा से ग्रसित हैं। इसके अलावा राकेश, सुंदर, भोली, रामलखन समेत करीब कई लोगों के परिवार के करीब 40 से अधिक बच्चे खसरे से प्रभावित हैं। कई ग्रामीण पूजा पाठ के चक्कर में फंसे हैं।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि इसकी जानकारी सीएमओ कार्यालय समेत मानिकपुर अस्पताल के प्रभारी को दी गई है, लेकिन दो दिन से कोई भी इलाज करने गांव नहीं आया। एएनएम भी कभी कभार आती है।
विज्ञापन
इस मामले में सीएमओ डा.रामजी पांडेय ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी किसी ने नहीं दी है। इसकी जानकारी कर इलाज कराने को टीम भेजने का प्रयास किया जाएगा।