{"_id":"59d3dbb04f1c1bae538b5a0c","slug":"111507056560-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पिस्टल रानी’ को आवंटित आवास में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पिस्टल रानी’ को आवंटित आवास में तोड़फोड़
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। ‘पिस्टल रानी’ वर्षा साहू को अंतरजातीय विवाह और आवास विहीन होने पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा आवंटित किए गए कांशीराम आवास में दबंग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आड़े आ गई है। आवंटित आवास पर काबिज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा तोड़फोड़ और धमकी पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रेमी अशोक यादव को शादी के मंडप से उठा लाई वर्षा साहू ने बाद में उससे विवाह कर लिया। वर्षा साहू को ‘पिस्टल रानी’ के रूप में शोहरत मिली। दोनों के परिजनों ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया। 27 सितंबर को डीएम ने कलक्ट्रेट में अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में वर्षा साहू को निम्नीपार स्थित कांशीराम कालोनी में आवास संख्या 32/500 का आवंटन पत्र सौंपा।
मंगलवार को वर्षा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर के मुताबिक इस आवास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता पहले काबिज थी। वर्षा और उसका पति अशोक आवास की सफाई करने गए तो आंगनबाड़ी और उसके साथियों ने जमकर दबंगई की। आवास के खिड़की आदि तोड़फोड़ दिए। उसे धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 427 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
-डीएम ने आवंटित किया है वर्षा को आवास
-पुलिस ने दर्ज की आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट