{"_id":"5989bbe64f1c1b5e788b463f","slug":"111502198758-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअपक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअपक की टक्कर से युवक की मौत
Updated Tue, 08 Aug 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कासिमपुर/हरदोई। आटा चक्की से आटा उठाने साइकिल से जा रहे युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पिकअप समेत पकड़ लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप और चालक को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर निवासी सोनेलाल (18) पुत्र चुरई मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे साइकिल से ग्राम गंगऊखेड़ा में स्थित आटा चक्की पर आटा उठाने जा रहा था। संडीला गौसगंज मार्ग पर गंगऊखेड़ा से कुछ दूर पहले ही पीछे से आई पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना होते देख ग्रामीणों ने पिकअप को घेर लिया तो चालक पिकअप छोड़कर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कासिमपुर थानाध्यक्ष संजय मौर्या मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंसेट
त्योहार मनाने आया था, मिल गई मौत
ग्रामीणों की मानें तो सोनेलाल पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने के लिए दिल्ली से आया था। मंगलवार को सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी पर भाई बहन के अलावा मां शिवरानी भी बिलख पड़ी।
विज्ञापन
- युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत
- पिकअप को ग्रामीणों ने चालक समेत पकड़ा
- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।