{"_id":"61aa7479a7c4df73f60633bb","slug":"110-beneficiaries-can-get-asra-residence-po-duda-inspected-akbarpur-news-knp6675455106","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 लाभार्थियों को जल्द मिल सकते आसरा आवास, पीओ डूडा ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
110 लाभार्थियों को जल्द मिल सकते आसरा आवास, पीओ डूडा ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
आसरा आवास देखते पीओ डूडा हर्ष अरविंद। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर में रूरा रोड पर बने आसरा आवास कॉलोनी में पेयजल, बिजली व शौचालय आदि की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। निर्माणदायी संस्था ने 240 आवास सभी सुविधाओं से पूर्ण करने का दावा किया है। ऐसे में चिह्नित 110 लाभार्थियों को जल्द आवास आवंटित होने की उम्मीद जगी है।
शहरी गरीबों के लिए आसरा आवास योजना के तहत 40.78 करोड़ रुपये से 888 आवास बनाए गए हैं। वर्ष 2015 में यहां काम शुरू हुआ था। वहीं, डूडा कार्यालय में आवास विहीन कुल 4310 लोगों ने आवेदन किए थे। सत्यापन के बाद आवासों के आवंटन के लिए 110 लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है। कॉलोनी परिसर में बिजली, पानी व शौचालय के इंतजाम पूरे हो गए हैं।
शुक्रवार को पीओ डूडा हर्ष अरविंद ने निर्माणदायी संस्था सीएनडीएस के स्थानिक अभियंता अमित सचदेवा व मनीष कुमार के साथ आवासों का निरीक्षण किया। निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों ने बीस ब्लॉक में 240 आवासों में जरूरी सुविधाएं पूरी होने की बात कही। इससे सब ठीक रहा तो जल्द ही चिह्नित 110 लाभार्थियों को आवास आवंटित हो सकते हैं।
विज्ञापन
आवासों के हस्तांतरण प्रक्रिया पर नगर पंचायत प्रशासन विमर्श कर रहा है। करीब पंद्रह दिन पूर्व ईओ देवहूति पांडेय ने भी कॉलोनी का निरीक्षण किया था। उन्होंने एप्रोच रोड, जल निकासी प्रबंध व बाउंड्रीवॉल की जरूरत बताई थी। कार्यदायी संस्था के स्थानीय अभियंता अमित सचदेवा ने बताया कि 5.48 करोड़ रुपये की मांग सूडा से की गई है।
बीस ब्लॉकों में 240 आवास पूरी तरह से बन गए हैं। यह आवास आवंटित किए जा सकते हैं। आवास विहीन 110 लाभार्थी पहले ही चयनित किए जा चुके हैं। आवास आवंटन को लेकर डीएम से वार्ता की जाएगी। उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई होगी। - हर्ष अरविंद, पीओ डूडा
आसरा आवास कॉलोनी में जल निकासी, एप्रोच मार्ग व बाउंड्री होना बेहद जरूरी है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के इंजीनियरों को यह बता दिया गया है। उनकी ओर से एप्रोच मार्ग तैयार करने व जल निकासी के लिए नाला बनाने की सहमति दी गई है। यह काम कराने के बाद आठ ब्लॉकों के तैयार आवास हैंडओवर करने पर विचार किया जाएगा। - देवहूति पांडेय, ईओ अकबरपुर।
निर्माण लागत के 2.71 करोड़ मिलना बाकी
आसरा आवास कॉलोनी की निर्माण लागत 40.78 करोड़ रुपये है। कार्यदायी संस्था को अब तक 38.03 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं शासन से अभी 2.71 करोड़ रुपये मिलना बाकी है। वहीं बाउंड्री, सीसी एप्रोच रोड, नाला, वाटर हार्वेस्टिंग व पार्क आदि निर्माण के लिए 5.48 करोड़ रुपये का और प्रस्ताव किया गया है। कुछ दिन पूर्व यह प्रस्ताव सूडा को भेजा गया है। पीओ डूडा हर्ष अरविंद ने बताया कि डीएम के माध्यम से शासन को लिखा पढ़ी की गई है। यह धनराशि मिलने पर काम तेजी से कराया जाएगा। (संवाद)