{"_id":"59ee02414f1c1b74698b71d6","slug":"1090-youth-to-get-jobs-in-job-fair","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"27 को रोजगार मेला, 1090 युवाओं को मिलेगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 को रोजगार मेला, 1090 युवाओं को मिलेगी नौकरी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवायोजन कार्यालय में 27 अक्तूबर को रोजगार मेला लगेगा। इसमें सात कंपनियां विभिन्न पदों पर 1090 युवक-युवतियों को नौकरी देंगी।
कानपुरः सेवायोजन कार्यालय सर्वोदय नगर में 27 अक्तूबर को रोजगार मेला लगेगा। इसमें सात कंपनियां विभिन्न पदों पर 1090 युवक-युवतियों को नौकरी देंगी। वेबसाइट (sewayojan.up.nic.in) पर 24 से 26 अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन के दौरान मिलने वाली प्रतिलिपि 26 अक्तूबर तक कार्यालय में ही जमा करनी होगी।

सात कंपनियां 1090 युवक-युवतियों को देंगी नौकरी
डेमो पिक
रोजगार मेले में लेयान ग्लोबल (रेड चीफ), वेलस्पन इंडिया (गुजरात), यूरेका फोर्ब्स (लखनऊ), जीफोरएस सिक्योर साल्यूशन इंडिया (दिल्ली), विनुथना फर्टिलाइजर (वाराणसी), रुचि वायोप्लांटेक (कानपुर, फतेहपुर, कन्नौज), एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (कानपुर) कंपनियां आ रही हैं। ये कंपनियां ट्रेनी, ऑपरेटर, हेल्पर, सेल्स रिप्रजेंटेटिव, सेल्स एक्जीक्यूटिव, इंश्योरेंस एडवाइजर, सेल्स ट्रेनी समेत कई पदों पर आठवीं से लेकर परास्नातक तक के युवाओं को नौकरी देंगी।