यूपी: 108, 102 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा की हड़ताल होते ही मचने लगा हाहाकार
ड्राइवरों ने वाहनों को डफरिन अस्पताल में खड़ा कर दिया और कोतवाली के सामने जाकर जमा हो गए। ड्राइवरों की हड़ताल की सूचना पर एस्मा के संबंध में शासन से पत्र दोपहर में सीएमओ के पास आ गया। इसके साथ ही जीवीके ईएमआरआई के अधिकारी भी ड्राइवरों को समझाने के लिए लखनऊ से यहां आए थे।
इसी के खिलाफ वे सोमवार को वाहन खड़े करके लखनऊ जीवीके ईएमआरआई के अधिकारियों से मिलने जाने वाले थे। रविवार दोपहर को शासन से पत्र आ गया कि आपात सेवाओं को बंद नहीं किया जा सकता। हड़ताल करने वालों के खिलाफ एस्मा लगाया जाएगा। इस पर सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने कर्मचारियों को बुलाकर आदेश से अवगत कराया।
कर्मचारियों से दोपहर में बात हुई थी, उन्हें समझा दिया गया। कुछ लोग कर्मचारियों को भड़का रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इमरजेंसी सेवा कर्मचारी काम करना चाहते हैं। इमरजेंसी सेवा बंद की तो बहुत दिक्कत हो जाएगी। ड्राइवरों को समझाने की कोशिश की जा रही है।
डॉ. अशोक शुक्ला, सीएमओ