{"_id":"5c2a7024bdec22571875be28","slug":"101546285092-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 एटीएम कार्ड के साथ शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 एटीएम कार्ड के साथ शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। एटीएम कार्ड धारकों के कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने सोमवार को अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अलग अलग बैंकों के 14 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।
एसपी राधेश्याम ने बताया कि लक्ष्मणपुर घाटमपुर निवासी महेन्द्र सिंह को अकबरपुर ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है। वह एटीएम में पहुंच कर लोगों केे कार्ड बदल लेता था तथा पिन आदि देखकर उनके खाते से रुपये निकाल लेता था। मामले की जानकारी पर उप निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता व साइबर क्राइम सेल में तैनात अंकित वर्मा की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। तलाशी में उसके पास अलग-अलग बैंक शाखाओं के 14 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पूछतांछ में उसने अपने साथियों के नाम दुरौली घाटमपुर के नीरज, बारा दौलतपुर के मिथुन व शीलू बताए हैं। उसने धोखाधड़ी करके एटीएम बदल कर रुपये निकालने जाने के बावत जानकारी दी है। उसने अकबरपुर, घाटमपुर, मूसानगर, बिंदकी आदि क्षेत्रों में दर्जनों वारदातों को अंजाम देने की बात कही है। उसके विरूद्ध विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी आदि के मुकदमें पहले से दर्ज हैं।