फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सिग्नल फेल होने से 50 मिनट रेल यातायात बाधित

सिग्नल फेल होने से 50 मिनट रेल यातायात बाधित

Mon, 31 Dec 2018 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिग्नल फेल होने से 50 मिनट रेल यातायात बाधित
रूरा (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रूट के रूरा रेलवे क्रॉसिंग के समीप आउटर सिग्नल फेल हो जाने से रेलवे यातायात बाधित हो गया। वहीं, क्रासिंग बंद रहनेे से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रेलवे की तकनीकी टीम ने खामी को दूर कर ट्रैक को बहाल किया। इससे करीब 50 मिनट बाद रेल यातायात सुचारू हो सका। वहीं इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी व पैसेंजर ट्रेनें खड़ी रहीं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 9 बजे कस्बा के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास आउटर के ऑटोमेटिक सिग्नल में तकनीकी खामी आ गई। सिग्नल फेल होने से स्टेशन पर तीन मालगाड़ियों को रोक दिया गया, जबकि इटावा की ओर जाने वाली मेमो पैसेंजर को आउटर पर रोक गया। वहीं रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों साइड वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्टेशन अधीक्षक एसएस पाल की सूचना पर तकनीकी टीम के साथ पहुंचे एसएनटी विभाग के जेई आनंद सिग्नल की तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद 9:50 बजे ट्रैक को सुचारू रूप से चालू किया। वहीं 50 मिनट तक क्रासिंग बंद रहने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एसएस पाल ने बताया कि सिग्नल फेल होने से 50 मिनट यातायात बाधित रहा, जिस दौरान मालगाड़ी सहित अन्य ट्रेनों को स्टेशन व आउटर पर रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed