{"_id":"5c28fde6bdec22569f267a5d","slug":"101546190310-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा मुकाबले में प्रयागराज ने रींवा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा मुकाबले में प्रयागराज ने रींवा को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकतरफा मुकाबले में प्रयागराज ने रींवा को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रींवा का प्रयागराज से हुआ मुकाबला एकतरफा रहा। कसी गेंदबाजी के आगे रींवा के बल्लेबाज फ्लाप हो गए और प्रयागराज ने 8 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पा लिया है। जहां उसका सोमवार को कानपुर से मुकाबला होगा।
शहर के स्टेडियम में चल रहे सुभाष चैलेंज कप मेें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रींवा के बल्लेबाज पृथ्वी पांडेय 20 व आशीष मिश्रा के 14 रनों की बदौलत पूरी टीम निर्धारित 25 ओवर के मैच में 22वें ओवर में मात्र 91 रन बनाकर आल आउट हो गई। प्रयागराज के स्पिनरों ने मैच पर पूरा दबदबा बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरे प्रयागराज टीम के जयविजय ने शानदार अर्द्धशतक 56 व वंशू 22 रनों की मदद से सिर्फ दो विकेट खोकर 14 वें ओवर में मैच जीत लिया।
इसके पूर्व बैंक के शाखा प्रबंधक संजय सिंह, विश्वजीत, अनिल कुमार, सूर्यकांत सोनी, शमी उल्ला ने दोनों टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। इस मौके पर आयोजक टीम के राकेश मिश्रा, लोकेश, चुन्नू, किशन, पवन, आलोक, आनंद, इरफान, समशुददीन, गोविंद, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।