फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आम लोगों तक पहुंचाएं पार्टी की उपलब्धियां

आम लोगों तक पहुंचाएं पार्टी की उपलब्धियां

Sat, 29 Dec 2018 10:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
आम लोगों तक पहुंचाएं पार्टी की उपलब्धियां
आम लोगों तक पहुंचाएं पार्टी की उपलब्धियां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भाजपा चित्रकूट व मानिकपुर विधानसभा की संचालित समिति की बैठक शनिवार को डाक बंगले में हुई। जिसमें पूर्व मंत्री लोकसभा प्रभारी राजेंद्र पटेल ने 2019 लोकसभा चुनाव के पहले विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को तन मन से पार्टी के लिए काम करने को कहा। कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की मनमानी और विभागीय काम न होने की शिकायत भी की।

लोकसभा प्रभारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक हैं इसके लिए पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने 1 जनवरी से 3 मार्च तक कार्यक्रम तय किए गए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा की उपलब्धियां आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। सबकी समस्या सुनी जाएगी। विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का गांव-गांव प्रचार किया जाए। विधायक आरके सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा से टक्कर लेने लायक कोई भी दल नहीं बचा। इस मौके पर चित्रकूट विधानसभा प्रभारी अर्जुन शुक्ला, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, जय विजय सिंह, नीरज गर्ग, रामरतन प्रजापति, सुधीर मिश्रा, रामसागर चतुर्वेदी, तीरथ तिवारी, हेमन्त सिंह, दिनेश तिवारी, पंकज अग्रवाल, चंद्रप्रकाश खरे, मुन्ना करवरिया, अश्वनी अवस्थी आदि मौजूद रहे। इसके बाद भौंरी गांव में भी लोकसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर महेश केशरवानी व शोभित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed