फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मेले में छापा मार पकड़ा जुए का फड़, 10 जुआरी धरे गए

मेले में छापा मार पकड़ा जुए का फड़, 10 जुआरी धरे गए

Sat, 24 Nov 2018 01:31 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
मेले में छापा मार पकड़ा जुए का फड़, 10 जुआरी धरे गए
भीतरगांव (कानपुर)। पुलिस चौकी साढ़ के रातेपुर गांव के पास लगने वाले मेले में जुए का फड़ संचालित होने की सूचना पर एसपी (ग्रामीण) प्रदुम्न कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की। पुलिस दल देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। उनको घेरकर पकड़ने के चक्कर में दो सिपाही मामूली रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने दस लोगों को पकड़ लिया। वहीं, फड़ के पास से एक कार और 9 बाइकें बरामद की गईं। देर शाम तक पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ थाने में लिखापढ़ी की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन

रातेपुर और छतेरुआ गांवों के बीच एक मंदिर बना है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगे मेले में जुए के फड़ सजते हैं। आसपास गांवों के अलावा पड़ोसी जनपद फतेहपुर के बकेवर, देवमई, डारी और जहानाबाद कस्बो से भी जुआरी आते हैं। लाखों रुपये की हारजीत के दांव लगते हैं। शुक्रवार को लगे मेले में कई जगह जुए के फड़ संचालित थे। गोपनीय जानकारी पर एसपी (ग्रामीण) ने दोपहर बाद दल-बल के साथ जुआ मेला में छापा मारा। एसपी के पहुंचने से पहले वहां से कुछ दूरी पर यूपी डायल 100 के दो सिपाही गाड़ी के साथ मौजूद थे। जैसे ही एसपी ग्रामीण और उनकी टीम ने फड़ पर छापा मारा तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस दल ने मौके से 10 जुआरियों को पकड़ा जबकि, उनके वाहन भी जब्त कर लिए। यह देख जुए का फड़ संचालित करवाने वालों ने पुलिस पर दबाव बनाकर पकड़े गए लोगों को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने जमीन पर लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ दिया। आपाधापी में दो सिपाही भी मामूली रूप से जख्मी हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed