{"_id":"5b787a5442c79246344b1ec4","slug":"101534622292-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों-बीडीसी सदस्यों ने वीडीओ के खिलाफ निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों-बीडीसी सदस्यों ने वीडीओ के खिलाफ निकाली भड़ास
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। विकास खंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में वरीयता के साथ विकास कार्य हो सके, इसको लेकर ब्लाक क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ग्राम विकास अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाकर योजनाओं के लिए लाभार्थियों के चयन में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया और जमकर हो-हल्ला किया।
शनिवार को ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख अनिल कटियार, नानामऊ जिला पंचायत सदस्य अश्वनी कटियार, बीडीओ दिनकर विद्यार्थी क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद रहे। मकनपुर ग्राम प्रधान शाबान बेगम ने पंचायत के ग्रामीणों के राशन कार्ड यूनिट में कटौती होने का मुद्दा उठाया। बीडीओ से ऐसे सभी ग्राम प्रधानों से बिना किसी सूचना के यूनिट कट जाने वाली राशन कार्ड धारकों की सूची तैयार कर प्रेषित करने की अपील की।
बैड़ी क्षेत्र पंचायत सदस्य अविरल शुक्ला द्वारा क्षेत्र में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त संपर्क मांर्गों के अविलंब मरम्मत कराने की मांग की। गदनपुर आहार ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय किसानों को सिंचाई के लिए ग्राम पंचायत में राजकीय नलकूप की स्थापना की मांग की। कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम विकास अधिकारियों ने आवास, शौचालय, विविध पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के चयन में सुविधा शुल्क और कई प्रकार की अनियमितता के मुद्दे उठाए। बीडीओ ने शिकायतों की जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया। बरौली ग्राम प्रधान शशिमोहन, चौबिगही प्रधान रंजना ने आवेदन जमा करने के वर्ष भर बाद भी पेंशन शुरू न होने की शिकायत बैठक में की।
विज्ञापन
बैठक के दौरान खंड शिक्षाधिकारी अमरनाथ वर्मा ने सभी ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत अधिक से अधिक प्राथमिक जूनियर विद्यालयों में दाखिला कराने की अपील की। नसिरापुर के विकल कटियार, देवीपुर सराय के राजपाल सिंह, बेदीपुर के विपिन कुमार, सुभानपुर प्रधानपति राधेश्याम, भीटी हवेली शिवप्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
तीन ग्राम विकास अधिकारियों का वेतन काटा गया
बिल्हौर। विकास खंड कार्यालय में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में बीडीओ दिनकर विद्यार्थी ने बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले तीन ग्राम विकास अधिकारियों केबी सिंह, असीम सोनकर, अमिताभ पाल को अनुपस्थित रहने के कारण नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। नानामऊ ग्राम प्रधान संदीप कुमार ने ग्राम विकास अधिकारी केबी सिंह पर गंभीर आरोपों को देखते हुए ब्लाक प्रमुख अनिल कटियार ने भी कड़ी नाराजगी जताई है।