{"_id":"5b3d212a4f1c1bbe248b4913","slug":"101530732842-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर तीन बच्चियां झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर तीन बच्चियां झुलसीं
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुईतखेड़ा गांव में बुधवार दोपहर शौच के लिए खेतों पर गई तीन बच्चियां करंट की चपेट गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन परिजनों ने तीनों मासूमों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कुईतखेड़ा निवासी शिवनाथ की पुत्री नैन्सी (6), राजू की पुत्री सोनाक्षी(5), जितेंद्र की पुत्री मान्या (2) गांव के बाहर खेत पर शौच के लिए गई थी। परिजनों ने बताया कि खेत में चारों ओर तार बंदी थी, जिसका एक सिरा पास से गुजरी विद्युत पोल के सपोर्ट वायर से बंधा था।
वहीं, बारिश में सपोर्ट वायर में करंट आने से खेत के चारों ओर बंधे तारों में करंट उतर आया, जिससे तीनों करंट की चपेट में आ गई। वहीं पास में खड़ी एक अन्य किशोरी ने घटना की सूचना पास में दुकान पर बैठे लोगों को दी, जिस पर लोगों ने डंडे से तार को तोड़कर अलग किया। वहीं, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों मासूमों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक रामकुमार चौबे ने बताया कि तीन मासूम करंट से झुलसी हैं, हालांकि स्थित में सुधार है।