{"_id":"5b37d69b4f1c1bc96b8b918b","slug":"101530386075-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लोन चेक से खाते से निकाले 14 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लोन चेक से खाते से निकाले 14 हजार रुपये
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। भारतीय स्टेट बैंक की बकेवर शाखा से एक नकली चेक के जरिए 14 हजार रुपये निकाल लेने का मामला उजागर हुआ है। खाते से रकम निकल जाने की जानकारी होने पर खाताधारक के होश उड़ गए। उसने शाखा प्रबंधक से शिकायत की है।
ग्राम जगदीशपुर के मजरा एकघरा निवासी खाताधारक रंजीत कुमार ने बताया कि उसके खाते से चेक लगाकर 25 मई को 14 हजार रुपये निकाले गए। उसने चेक लगाया नहीं। रकम निकल जाने का पता चलने पर जब उसने छानबीन की तो उसे चेक नंबर बताया गया जिससे रकम निकली थी। रंजीत का कहना है कि वह चेक आज भी उसके चेकबुक में सुरक्षित है। ऐसे में उसे शक है कि किसी ने चेक का क्लोन (डुप्लीकेट) चेक तैयार कर फर्जीवाड़ा किया है। खाताधारक ने बताया कि उसने चेक किसी को जारी नहीं की है न ही पैसा आहरण किया है। दूसरी ओर शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि नेहा श्रीवास्तव के नाम की किसी महिला ने चेक के जरिए 14 हजार रुपये का आहरण किया है, जिसकी जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
क्लोन चेक से निकाले 14 हजार रुपये
खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिलने पर उपभोक्ता के होश उड़े
एसबीआई बकेवर शाखा में हुआ फर्जीवाड़ा, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो