{"_id":"5a64d7da4f1c1ba4268b5ab8","slug":"101516558298-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरवेल में उतरे किसान की मिट्टी धसकने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरवेल में उतरे किसान की मिट्टी धसकने से मौत
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। बोरवेल में इंजन का पंखा खोलने उतरे वृद्ध की मिट्टी धसकने से मलबे में दब कर मौत हो गई। घटनास्थल पर ग्रामीण और की भीड़ लग गई। तहसील प्रशासन और पुलिस ने वृद्ध को निकालने के लिए जेसीबी से खुदाई कराने शुरू कराया। देर शाम तक खुदाई का काम चलता रहा।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला धोबियान निवासी सालिगराम (60) खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सालिगराम का थाना क्षेत्र के गांव झब्बू नगला के पास खेत है। इसमें सिंचाई को इंजन लगा हुआ है। कुछ दिन पूर्व इंजन का पंखा खराब हो गया था। रविवार शाम करीब चार बजे सालिगराम पुत्र पप्पू के साथ खेत गया था। वह रस्सी और इंजन के पटे के सहारे करीब 30 फीट गहरे बारेवेल (गड्ढा) में उतर गया। उसने पंखा
खोला और पुत्र को आवाज देकर खींचने के लिए कहा। जैसे पुत्र ने पंखा खींचा, वैसे मिट्टी धंस गई और गड्ढा बंद हो गया। यह देखकर पुत्र पप्पू के हाथपांव फूल गए और वह शोर मचाने लगा। शोरगुल पर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीण मिट्टी की खुदाई करने लगे। वहीं घटना की जानकारी मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। वह रोते बिलखते हुए खेत पर पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलने पर एसओ रजनीश चौहान
विज्ञापन
और तहसीलदार गजेंद्र सिंह, लेखपाल जगदीश, कानूनगो अनिल अवस्थी, यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी मंगा कर खुदाई का काम शुरू कराया गया। शाम आठ बजे तक जेसीबी से 20 फीट तक खुदाई हो सकी। तहसीलदार ने दूसरी जेसीबी मंगा कर आगे का काम शुरू कराया। समाचार लिखे जाने तक खुदाई का काम चलता रहा। मिट्टी में दबे वृद्ध का नहीं मिल सका।
इंजन के बोरवेल में वृद्ध के दबने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुत्र और परिवार के अन्य लोग घटना स्थल पर कई बार रोते -रोते बेहोश होकर गिर गए। पुलिस ने सभी को एक किनारे स्थान पर बैठाकर शीघ्र वृद्ध को निकवाने का आश्वासन दिया।
घटना स्थल पर लगी रही भीड़
इंजन के बोरवेल में वृद्ध के दबने की घटना के बाद गांव वालों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस को पुलिस ने कई बार घटना स्थल से दूर किया और खुदाई में सहयोग करने की अपील की।
बोरवेल में मिट्टी धसकने से किसान की दबकर मौत
वृद्ध को निकालने के लिए जेसीबी से शुरू कराई गई खुदाई
तहसीलदार, पुलिस घटना स्थल पर पहूुंचे, देर शाम तक चलता रहा काम
घटना स्थल पर ग्रामीणों की लगी भीड़, परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो