{"_id":"59c551d74f1c1b7d688b60db","slug":"101506103767-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटिया गिरने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटिया गिरने से बालक की मौत
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मिरगांवा। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मझपुर्वा गांव में घर के दरवाजे पर रखी सीमेंट की पटिया अचानक दरवाजे पर खेल रहेे अयान (11) पुत्र जफर अली पर जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए परिजन सीएचसी गुरसहायगंज ले गए। यहां हालत चिंताजनक होने पर उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज करीब दो घंटे के उपचार के बाद बालक की हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर जाते समय दोपहर दो बजे के करीब बालक ने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन उसे वापस घर ले आए। मौत की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
पटिया गिरने से बालक की मौत
विज्ञापन
पटिया गिरने से बालक की मौत