फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पहले दिन ही नाश्ता-पानी को तरसे एथलीट

पहले दिन ही नाश्ता-पानी को तरसे एथलीट

Tue, 19 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन ही नाश्ता-पानी को तरसे एथलीट
उन्नाव। तीन दिवसीय 68 वीं जनपदीय एथलीट प्रतियोगिता के पहले ही दिन अव्यवस्थाओं का बोल बाला रहा। सूर्य की तपिश व भीषण उमस के बीच मैदान में डटे प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रधानाचार्यों की हीलाहवाली से तीन घंटे नाश्ता तक नसीब नहीं हो सका। वहीं नपाप ने खिलाड़ियो को पानी के लिए तरसाया। एथलीट पानी बंद बोतल व पाउच खरीद प्यास बुझाने को मजबूर रहे। मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित डीएम के इंतजार में करीब ढ़ाई घंटे तक प्रतियोगिता का शुभारंभ नहीं हो सका।
विज्ञापन



पं. दीनदयाल स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार सुबह 10 बजे डीएम अदिति सिंह को करना था। आयोजक मंडल व खिलाड़ी दोपहर 12.30 बजे तक डीएम का इंतजार करते रहे। इस दौरान कड़क धूप खिलाड़ियों को परेशान किए जा रही थी। सुबह 9 बजे मैदान पर पहुंचे अधिकांश दोपहर होने तक भूख से बेहाल होकर लंच पैकेट की राह देख रहे थे। डीआईओएस ने खिलाड़ियों के नाश्ते व भोजन के इंतजाम की जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्यों को सौंप रखी थी। प्रधानाचार्यों की अनदेखी से बच्चे करीब दो बजे तक नाश्ते तक को तरसते रहे। इसके अलावा नगर पालिका परिषद की तरफ से पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई। जो टैंकर करीब 1 बजे मैदान पर पहुंचा। करीब चार घंटे तक खिलाड़ियों के पानी तक को भटकना पड़ा। डीएम की गैर
विज्ञापन



मौजूदगी में पहुंचे सीडीओ टीके शीबु व डीआईओएस राकेश कुमार ने मैदान पर गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इसके बाद 800 मीटर दौड़, 600 मीटर, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, उछल कूद, 5000 व 3000 पैदल चाल प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। कार्यक्रम में बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह, कार्यक्रम संयोजक अजब सिंह, डा. उमेश कुमार पांडेय, देवेंद्र शर्मा, क्रीड़ा अधिकारी अनीता कनौजिया, सपा नेत्री प्रभा यादव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिता में शामिल आरकेडी इंटर कालेज भुंभुवार के खिलाड़ी मो. बब्लू, लवकुश, अंकित यादव, सौरभ, अदनान, प्रफुल्ल, हिमांशू सिंह ने दोपहर 1 बजे तक नाश्ता तक न मिलने का दर्द बातचीत में बयां किया। यही नहीं पीने के पानी की किल्लत को भी उजागर करते हुए बताया कि बोतल बंद व पाउच खरीदकर प्यास बुझानी पड़ी। मैदान की व्यवस्था पर भी खिलाड़ियों ने सवाल उठाए।



800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में उन्नाव टीम के विजय शंकर प्रथम व बक्सर के जीतेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में उन्नाव टीम की दिव्या व स्वाती रावत ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में बक्सर के सौरभ सिंह प्रथम व सफीपुर के विशाल पाल दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बक्सर की काजल व उन्नाव की पुप्षा अव्वल रहीं। सब जूनियर 600 मीटर दौड़ में बक्सर प्रथम, उन्नाव सेकेंड व उन्नाव देहात तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में उन्नाव देहात प्रथम, उन्नाव शहर दूसरे स्थान पर रहे।



पहले ही दिन पानी व नाश्ते को तरसे एथलीट
-सुबह दस होना था शुभारंभ, मुख्य अतिथि के इंतजार में 1 बजे हुआ
- तीन दिवसीय 68वीं एथलीट प्रतियोगिता का सीडीओ ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed