{"_id":"597247f04f1c1baf3c8b493c","slug":"101500661744-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर व टेंट हाउस में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर व टेंट हाउस में चोरी
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर मंगलीपुर में चोर लाखों रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। वहीं गांव चिलसरा में टेंट हाउस से चोर हजारों का सामान समेट ले गए ले गए। सीओ कायमगंज ने फरीदपुर पहुंचकर जांच की। दोनों घटनाओं में तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
गांव फरीदपुर मंगलीपुर के रहने वाले मनोज कुमार गुरुवार रात आंगन में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी ममता देवी बच्चों व सास के साथ छत पर सो रही थीं। रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे बक्सों और अटैचियों को तोड़कर उसमें रखी नगदी और जेवर चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह जब ममता देवी छत से नीचे उतरीं तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। मनोज कुमार ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सीओ कायमगंज नरेश कुमार और एसओ वीरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की।
मनोज कुमार ने बताया कि चोर घर से करीब 3.5 लाख रुपये का सामान ले गए। उन्होंने बताया कि उसकी बहन कुछ दिन पहले ही अपनी ससुराल से मायके आई थी। उसके जेवर यहीं रखे थे।
विज्ञापन
उधर, चिलसरा की रहने वाली गुड्डी देवी पत्नी रामवीर सिंह की गांव में ही टेंट हाउस की दुकान है। बीती रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुस आए। इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह गुड्डी देवी दुकान खोलने आईं तो ताले टूटे मिले। उन्होंने चिलसरा चौकी में तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कर लौट गई। गुड्डी देवी ने बताया कि चोर करीब एक लाख रुपये की चोरी कर ले गए हैं। गुड्डी देवी ने बताया कि उसके पति हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। वह अपनी सास प्रेमी देवी के साथ रहती है।
-फरीदपुर मंगलीपुर व चिलसरा में लाखों का माल किया पार
-घटनास्थल पर पहुंचे सीओ कायमगंज, नहीं लिखी रिपोर्ट